
नर्मदापुरम / दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को समय दोपहर 12:00 बजे से ग्राम पंचायत केसला के मुख्यालय में जिला के अंदर काम करने वाले विभिन्न संगठनों की संयुक्त रूप से एक बैठक आयोजित हुई। विगत डेढ़ माह से विशेष दर्जा प्राप्त क्षेत्र गरीब आदीवासी को बंधक बनाने, अत्याचार एवं शारीरिक उत्पीड़न करने वाले अधिकारी पर एफआईआर और बर्ख़ास्तगी को लेकर गुहार लगा रहे थे पर डेढ़ माह बीत जाने पर भी जब कार्यवाही नहीं हो पाने के विरोध में संयुक्त संगठन ने जिला मुख्यालय में 19 मई को अनिश्चितकालीन धरना एवं आंदोलन करने का निर्णय लिया और रणनीति बनायी। बैठक में मुख्य रूप से हमारा गाँव संगठन मध्यप्रदेश, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), मध्यप्रदेश, आदिवासी युवा संघ, आदिवासी कल्याण समिति, आदिवासी किसान संगठन, आदिवासी सेवा समिति, तिलक सिंदूर, राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना, आदिवासी विकास परिषद (छात्र प्रभाग), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी मोजूद रहे ।

