नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 16 मई से 23 मई तक ग्वालियर में आयोजित होने वाले शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त आज नर्मदापुरम से रवाना हो रहे बजरंगी कार्यकर्ताओं का नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, भगवा गमछा भेंट कर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक वर्ग हेतु रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं में धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा एवं हिंदू समाज के प्रति समर्पण का उत्साह देखने को मिला। “शौर्य, संस्कार और संगठन ही बजरंग दल की पहचान है।” स्वागत के कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, बुधनी जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र नागर एवं अन्य कार्यकर्तागण का उपस्थित हुए।

