बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
दयाराम फौजदार रिर्पोटर नर्मदा पुरम।
स्वतंत्रता दिवस के चलते शहर में तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान सहित स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे। तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं । इसी के चलते गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड से नर्मदा पुरम युवा मंडल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस वाहन तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां शामिल हुईं और भारत माता की जय के नारे गूंजे। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई इस यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और नगर पालिका अध्यक्ष जीतू यादव सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और आमजन भी शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा मीनाक्षी चौक होते हुए ग्वालटोली , एसपीएम होते हुए रसूलिया पहुंची यहां पर भारत माता की आरती हुई और जयकारे लगाए गए। भाजपा के अनेक युवा नेता सहित आमजन शामिल हुए।

