ग्राम घानाबढ़ से सोने चांदी के जेवर उड़ाए
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में शुक्रवार को बदमाशों ने एक चलती मोटरसाइकिल से महिला का पर्स उड़ा ले गए। दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चलती गाड़ी में धक्का देकर बदमाशों ने पर्स लेकर भाग गए जिसमें 3000 रुपए नगद और एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल रखा था। इसको लेकर देहात थाने में मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एडब्लूपीएल ऑफिस गीता भवन के पास अनीता सरठिया एमआईजी साईं हेवन सिटी निवासी डबल फाटक से जा रही थीं तभी तो अज्ञात चोर आए और उन्हें झपट्टा मारकर धक्का देकर पर छीनकर भाग गए जिसमें रुपए और मोबाइल था। अब पुलिस जांच कर रही है। वहीं इधर नर्मदा ब्रिज फोरलेन के पास ग्राम घानाबढ़ अनिल अयोध्या धाम निवासी के यहां से सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। जिनकी कीमत लगभग 64000 बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

