दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में शनिवार को शनिचरी अमावस्या के अवसर पर नर्मदा के सेठानी घाट सहित अन्य घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे थे। इंदौर से शनि अमावस्या पर सेठानी घाट पर एक महिला स्नान करने पहुंची थीं । स्नान करते समय 30 वर्षीय महिला पानी में डूबने लगी । इसे देखते ही होम गार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत एवं एसडीईआरएफ जवान कर्मवीर गढ़वाल ने सुरक्षित बचा कर परिवार के सुपुर्द किया । महिला ने अपना नाम नहीं बताया। राजपूत का कहना है की नहाते समय महिला गहरे पानी में जाने लगी थी इसको देखते हुए श्याम सिंह राजपूत सहित जवान श्री गढ़वाल ने तुरंत ही उन्हें पानी से बाहर निकाला और परिवार के हवाले कर दिया। अब वह सकुशल है।

