दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
भारत विकास परिषद के तत्वाधान में स्थानीय गुरुकुल में एक एकड़ भूमि पर वृहद वृक्षारोपण वैदिक मंत्रों के साथ किया गया । समिति का मुख्य उद्देश्य है कि वहां अध्यनरत बटुक जो बाहर के जिलों/प्रांतों से आकर यहां निवास कर वेदाध्ययन करते हैं उन्हें समयानुसार प्राकृतिक रूप से पर्याप्त मौसमी फल जैसे- आम, जामुन,चीकू, अनार, मौसंबी इत्यादि प्राप्त हो सके और वह इनका सेवन कर सके । इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा पीपल,बरगद,अर्जुन आदि के वृक्ष भी रोपित किए गए । परिषद के संरक्षक डी एस डांगी द्वारा गुरुकुल के प्रधानाचार्य से सतत एवं सार्थक प्रयास कर एक एकड़ भूमि जो कृषि योग्य है को संरक्षित करवा कर उस पर वृहद वृक्षारोपण किया गया । उन्नत प्रजाति के वृक्षों को परिषद द्वारा उद्यानिकी विभाग से क्रय किया गया । गुरुकुल में अध्ययनरत बटुकों द्वारा भूमि को वृक्षारोपण योग्य बनाई गई । जिस पर परिषद के सभी पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया एवं उन्हें सुरक्षित तथा संरक्षित करने का संकल्प सभी सदस्यों को चंद्रशेखर शर्मा द्वारा दिलाया गया । इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, सचिव नलिन पटेल, पर्यावरण प्रभारी अग्रवाल एवं समिति के सभी सदस्यों के अतिरिक्त अनेक गणमान्य नागरिक एवं कृषि विभाग के सेवा निवृत अधिकारी भी उपस्थित रहे । तत्पश्चात परिषद के पदाधिकारियों द्वारा गुरुकुल की गौशाला का भ्रमण किया एवं पशु आहार गायों को खिलाया । इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों द्वारा लायंस क्लब इंटरनेशनल होशंगाबाद द्वारा पूर्व वर्ष में स्थाई गतिविधि के अंतर्गत 3.50 लाख से निर्मित कराए गए भूसा कक्ष का अवलोकन किया ।

