दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
हमारा गांव संगठन केसला के निवासियों ने क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व एवं वन मंडल अधिकारी को रिहायसी क्षेत्र में घुस आये वन्य प्राणी तेंदुआ को पकड़ने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 5-6 दिनों से ग्राम पोडार, हिरणचापड़ा, नया मल्लूपुरा, गेंदाकाबड़, कास्दा खुर्द, खखरापुरा, सहेली आदि ग्रामो में तेंदुआ का आतंक है। ग्राम पोडार के एक आदिवासी किसान की दो बकरी ग्राम हिरणचापड़ा से 10-12 मुर्गा मुर्गी एक पालतू श्वान का शिकार किया गया एवं कई बार ग्रामवासियों का आमना सामना भी हुआ है। इससे ग्रामवासियों में डर एवं दहशत का माहौल है। दहशत से ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली के लिए व अपने पालतू पशुओं को चराने के लिए नहीं जा रहे है और जंगली जानवर ग्रामवासियों के घर में घुस रहे है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा व्यक्ति छोटे बच्चे के साथ कोई अनहोनी न हो इसका डर है, इसलिये ग्रामीण जन डर के चलते सो भी नहीं पा रहे है। अतः तेंदुआ को ग्रामों से तत्काल पकड़ा जाये । ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से नहीं पकड़ा गया तो हाईवे 46 में चक्का जाम िया जाएगा। संगठन के दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि एसडीओ मनीष वर्मा से फ़ोन से चर्चा करके डिप्टी रेंजर राजेश उईके को ज्ञापन देकर इस आश्वासन दिया गया।

