दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के कृषकों से उनकी गेहूं उपज सुविधा पूर्वक खरीदी जा रही है। कृषको बैठने हेतु छाया, पीने का पानी, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय उपार्जन समितियां द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों पर सतत भ्रमण किया जा रहा है। लापरवाही एवं अनियमित्ता पाये जाने पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति तरोनकलां द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केन्द्र एम.जी वेयरहाउस, ग्राम बम्होरीकलां पर कम तौल कांटे, स्टेकिंग कार्य अधूरा, हेण्डिलिंग चालान से अधिक बोरिया स्टेको में पाया जाना तथा अभी तक 592 स्लॉट के विरूद्ध 315 किसानो का ही गेहूँ उपार्जन करना आदि लापरवाही से किसानो को होने वाली परेशानी से समिति एवं वेयरहाउस को ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इसी तरह सेवा सहकारी समिति कोठरा का गेहूँ उपार्जन केन्द्र श्री सिध्दी विनायक वेयरहाउस पर 4000 से 5000 क्विंटल गेहूँ क्लीनिंग मात्रा के अतिरिक्त ढेर लगाकर रखने, बिना स्लॉट वाले किसाने का गेहूं रात्रि में अंदर कर गुणवत्ता जांच किये बिना वेयरहाउस के अंदर खाली करने के कारण उपार्जन समिति एवं वेयरहाउस को ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही जिला उपार्जन समिति द्वारा एवं वरिष्ठ कार्यालय स्तर से प्रस्तावित की गई है।

