
सिवनी मालवा / नगर कांग्रेस कमेटी ने सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। कांग्रेस ने अस्पताल में दवाइयां एक्स-रे फिल्म और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए तत्काल सुधार की मांग की है। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध नहीं होने से गरीब मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां लेना पड़ रही है। ऐसे फिल्म ना होने के कारण जांचे लंबित है मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया सबसे गंभीर समस्या डॉक्टर के रिक्त पदों की है। स्टाफ की कमी के चलते दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। बताया गया कि नगरीय क्षेत्र में रात 10:00 बजे के बाद एक भी मेडिकल स्टोर खुला नहीं रहता। आपात स्थिति में मरीजों को दवाइयां के लिए भटकना पड़ता है। कांग्रेस ने मांग की है कि कम से कम एक मेडिकल स्टोर को खोलने की अनुमति दी जाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में विपक्षी दल के प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को भी बुलाने की मांग की है ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे। नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है, यदि शीघ्र दवाइयां की उपलब्धता एक्स-रे सुविधा और डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन सौपते समय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

