दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में गर्मी के चलते इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल व्यवस्था की गई है। गर्मी से परेशान यात्रियों को सदस्यों द्वारा जल पिलाकर राहत दी जा रही है। क्लब की श्रीमती विनीति जैन ने बताया कि हमेशा कि तरह क्लब द्वारा मानव धर्म का पालन करते हुए यह जलसेवा कि गई है एवं भविष्य मे भी ये सेवा जारी रहेगी। इस दौरान कविता करैया, रीना चौकसे, आरती पारे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

