एसपी एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाने में किसानों के खेतों से विद्युत उपकरण स्टार्टर, केबल एवं पाईप चोरी का लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए थाना माखन नगर पुलिस व्दारा त्वरित कार्यवाही के लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर आकाशदीप पचाया व्दारा विशेष टीम घटित कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकि जांच की गई । इस दौरान दौरान आरोपी डालचंद कहार एवं चंदू राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके व्दारा किसानों के खेतों से स्टार्टर, केबल एवं पाइप चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । आरोपी डालचंद कहार निवासी ताल केसरी से बिजली के तार के 2 बंडल,एक लेजम पाईप,एक स्प्रे पंप कुल कीमती – 40,000 बरामद किया गया। चंदू राजपूत निवासी ग्राम फुरतला से 5 नग मोटर स्टाटर , एक बंडल केबल कुल कीमती – 35,000 बरामद किया गया। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका उनि आकाशदीप पचाया (प्रभारी), उनि अशोक वरबडे, उनि लाहनू उबनारे, सउनि अशोक अठोले, आर. नरेश मलिक, आर. गजेन्द्र चौहान, आर. सुनील उमरिया, आर.- रविन्द्र, म.आर. सलोनी खोरे की रही।

