
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड माखननगर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाजसेवा समिति (सेक्टर क्रमांक 04) में ग्रामीणों को पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे वितरण किये गये। ग्रामवासियों ने भी इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और समिति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नरेंद्र देशमुख (विकास खंड समन्वयक) सरदार पटेल (वरिष्ठ समाजसेवी), भगवानदास यादव (कृषि समिति सभापति माखननगर), नीतिराज सिंह यादव (नवांकुर संस्था प्रमुख), सुरेश यादव, गेंदालाल यादव (अध्यक्ष), शुभम गोस्वामी (सचिव), कैलाश कहार, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, सतीश यादव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपस्थित रहे।

