

सिवनी मालवा / नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा नगरी क्षेत्र के अंतर्गत अनेक विकास कार्य किया जा रहे हैं। जिस भी वार्ड में कच्ची सड़क है वहां पर पक्की सड़के बनाई जा रही है। जिससे कि नागरिकों को आने-जाने में वाहन ले जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शहर में जहां भी कच्ची सड़क है, वहां नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं पार्षद के द्वारा दौरा करके निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में साई केंपस गली नंबर एक आदिवासी छात्रावास के पीछे वार्ड नंबर 9 में आठ वर्ष पुरानी कच्ची सड़क थी। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद ईश्वर दास जमींदार द्वारा कच्ची सड़क का निरीक्षण किया गया था। इस सड़क पर बरसात के दिनों में पैदल चलना तथा वाहन निकालना बहुत ही मुश्किल हो गया था। निरीक्षण के उपरांत अध्यक्ष एवं पार्षद द्वारा भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के 3 दिन के बाद ही पक्की सड़क डामरीकृत सड़क बनाई गई है। जिसकी वजह से वार्ड की नागरिकों में हर्ष का माहौल है। वार्ड के नागरिक राम मोहन रघुवंशी, भागवत मालवीय, कचोरी लाल लोवंशी, श्रीमती गीता ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी, बबलू रोकड़े, ललित गुर्जर, मनमोहन गौर, आकाश तुमराम, ललित सारला, बबलू रघुवंशी, शरद लौवंशी आदि ने आभार व्यक्त किया।

