
नर्मदापुरम / इटारसी विगत दिवस हरदा में राष्ट्रीय स्तर का इनामी दंगल का शानदार आयोजन जहुर कुरेशी एवं जुगनू अली के द्वारा किया गया। इसमें देश के अनेकों नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल का मुख्य आकर्षण यूट्यूब के कुश्ती किंग पहलवान बाबा लड़ी अयोध्या वाले रहे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान, प्रभारी नर्मदापुरम एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एसडीओ महेंद्र उगले, कृष्ण मोहन, दाढ़ी पटेल, गोपसाहब पटेल, धनराज पटेल, कली मुला कुरैशी ने पहलवान बाबा लाडी से मुलाकात कर हरदा जिले में प्रथम आगमन पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।

