दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
हमारा गांव संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा केसला ब्लॉक के दौरे पर बुधवार को पहुंचे थे। क्षेत्र के दौरे के बीच कलेक्टर से संगठन केपदाधिकारी मिले और ज्ञापन दिया । पदाधिकारियों ने अवगत कराया की पिछले महीने वन विभाग के दो आदिवासी चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा गया। ब्लॉक केसला के दौरे पर पहुंचे नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा से जहां दोनों आदिवासी चौकीदार डोरीलाल लविस्कर और रामचरण चौहान हमारा गांव संगठन के प्रदेश संयोजक एवं अन्य साथियों के साथ मिले और आवेदन देते हुए बताया कि 1 महीने से अधिक हो गया है ना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और ना ही वन विभाग ने कोई एक्शन लिया है । जिससे सभी में आक्रोशित है । उन्होंने कलेक्टर से जल्द ही कार्यवाही की मांग की है।

