पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के पवारखेड़ा बस्ती में ठाकुर जी के मंदिर में विगत दिवस चोरी हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी राजेंद्र पालीवाल ने केस दर्ज कराया था कि मेनरोड पर श्री ठाकुर जी मंदिर है जिसमें पूजन अर्चन का काम करते है । उन्हें सोमवार को मंदिर के द्वारा पर लगा ताला टूटा होकर सामान बिखरा पड़ा था । गर्भगृह में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति अष्टधातु की काफी वर्षो पुरानी वजनी करीब 3 किलो ,एक लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति एक गरुड़ घंटी वजनी 300 ग्राम ,पीतल का पंचमुखी दीपक वजनी करीब 500 ग्राम मंदिर के गर्भगृह नहीं थे । एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा और प्रशांत बाईया को थाने लाकर पूछताछ की गई जो आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को उक्त चोरी करना स्वीकार किया । चोरी गए सामान को तालाब के किनारे आग से गलाकर छोटे छोटे टुकड़े कर कबाड़े वाले को 15400 रूपये में बेचकर आपस में बराबर बांट लिये व दान पेटी नहर के पास झाडियों में फेंक दी जिसे बरामद किया गया। महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा के द्वारा 4200 रूपये एवं प्रशांत बाईया द्वारा 6000 रूपये जेब से निकाल कर पेश किये एवं बाकि शेष रूपये खर्च करना बताया । कबाड़े वाले को आरोपी बनाया जाकर तलाश की जा रही है । सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर अमित शर्मा, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे ,संजू उइके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

