
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नर्मदापुरम नगर, नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल की संयुक्त कामकाजी बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री गोविंद राय, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं वरिष्ठ नेता मनोहर बड़ानी, रूपेश राजपूत, गोकुल पटेल मंचासीन रहे। बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की एवं आगामी कार्यक्रमों के निमित्त कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल बैठकों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए सभी को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने मंडल बैठकों की नियमितता पर जोर देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग संगठन एप्प पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण ढंग से आयोजित हों तथा कार्यकर्ताओं का नियमित प्रवास हो, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। बैठक में नर्मदापुरम नगर, नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

