

नर्मदापुरम / बगैर इंजीनियर के बगैर सुपरविजन के पेयजल योजना चलने का दुष्परिणाम आईटीआई रोड पर देखने को मिला। सोमवार सुबह मंडी के सामने धसा लोडेड ट्रक। जिसकी वजह से कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। नाम न छापने की तर्ज पर विद्युत विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विगत दिवस आंधी पानी से हुई आम जनता को परेशानी के पीछे भी यही कारण बताया कि बगैर सुपरविजन के इस योजना का काम चल रहा है। अनेक स्थानों पर इस योजना के कारण ही दो दिन पूर्व पेड़ गिरे हैं। जिससे शहर में विद्युत सप्लाई 2 दिन बाधित रही और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाइप लाइनों के लीकेज की समस्या को लेकर भी एल्डरमैन राजेश अत्रे ने सीएमओ को पत्र लिखा है कि पाइपलाइन टूटने से शहर में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जबकि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है बिना पानी के आमजन को रहना मुश्किल है।

