
नर्मदापुरम / मंगलवार दिनॉंक 5 मई को राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच एवं अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जिसमें पुलक पर्व कैसे मनाना है, सभी ने मिलकर चर्चा की। मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हम सब लगातार कई वर्षों से पुलक पर्व मनाते आ रहे है। जिसमें 9 मई को श्री भक्ताम्बर जी का पाठ 48 दीपक लगाकर करेगें एवं पुलक आरती करेगें। 10 मई श्री मंदिर जी के माली को अनाज दान, 11 मई को किसी भी गऊ शाला में जाकर गाय के लिये चारा प्रदान करेगें। इस तरह से हम सब 3 दिन पुलक पर्व का आयोजन करेंगे। बैठक में मंच संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, डॉं. आर के जैन, अध्यक्ष एन सी जैन, महामंत्री पवन जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, माहिला जागृति मंच से अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन प्रवक्ता, डॉं. प्रदीप शाह, प्रदीप जैन, नरेन्द्र गोयल, रचना मस्ते, उषा गुप्ता, कंचन जैन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बहुत भाव पूर्वक पुलक पर्व मनाने की सहमति प्रदान की।

