लगभग चार करोड़ 22 लाख की मूंग हुई थी गायब
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ एकलव्य वेयरहाउस में विगत माह मूंग गायब होने का मामला सामने आया था। इसको लेकर एकलव्य वेयरहाउस की संचालक आरती और अभय राजावत पहले ही अरेस्ट हो चुके थे लेकिन अमित तोमर लगभग दो माह से गायब था। मंगलवार को थाने में अमित ने सलेंडर किया। पुलिस ने अरेस्टिंग की कार्रवाई की । इसको लेकर एसडीओपी की संजू चौहान का कहना है कि अमित से पूछताछ की जाएगी। वेयरहाउस से मूंग चोरी होने का मामला सामने आया था। इसको लेकर मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक ने ताला तोड़ा कर इसकी जांच की थी। इस पूरे मामले में अब अमित से पूछताछ की जाएगी। इस मामले की शिकायत मध्य प्रदेश वेयर हाउस कारपोरेशन के ब्रांच मैनेजर ने की थी । उसके आधार पर ही यह पूरी कार्रवाई की गई ।
इनका कहना है
एकलव्य वेयरहाउस में मूंग गायब होने के मामले में फरार आरोपी अमित तोमर ने सरेंडर किया है। उसकी अरेस्टिंग की कार्रवाई की गई है और अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि मूंग कहां और कैसे गायब हुई इसके बाद आगे कार्यवाही होगी।
संजू चौहान
एसडीओपी सुहागपुर

