
नर्मदापुरम / मंगलवार दिनॉंक 28 अप्रैल को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। जिसमें सौ. का. वैशाली जिसके मॉं एवं पिता बचपन में चले बसे। बड़ी मॉं पिता ने जिसको सहारा दिया एवं शादी की तैयारियाँ की। युवती को वैश्य महासम्मेलन ने अनेकों सामग्री प्रदान की। जिसमें साड़ी, लहंगा, गहने, बर्तन, गिप्ट आइटम, अनाज एवं नगद राशि से सहयोग दिया ओर युवती की विवाहित जीवन की ख़ुशहाली की शुभकामनाएँ दी। इस नेक कार्य की अतिथि रही पुलिस यातायात प्रभारी श्रीमति सुनीता पटेल के कर कमलों से एवं सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्भागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, नगर प्रभारी रचना मस्ते, उषा गुप्ता, संध्या मंहत, नीता ओशीन, भावना चावरा, भारती, सुषमा गुप्ता, अनीता आर एल जैन, अनीता अरुण जैन, अंजू ओशीन, कीर्ति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अरमान जैन, विनीति जैन सभी ने मिलकर हाथों से सामग्री प्रदान की। बड़ी मॉं ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

