20,000 का था इनाम, आदतन है अपराधी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ थाना शिवपुर अंतर्गत ग्राम नाहर कोला निवासी सीताराम कीर के यहां विवाह कार्यक्रम में आए जयनारायण कीर एवं अन्य लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही रहने वाले अमर सिंह एवं उसके बेटे लोकेश कीर के मध्य विवाद होने पर आरोपी अमर सिंह कीर द्वारा डंडे एवं लोकेश कीर द्वारा धारदार हथियार से दौलतराम कीर, जयनारायण कीर, हरीनारायण कीर एवं क्षमा बाई कीर पर हमला करते हुए सभी को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया । दौलतराम कीर को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । आरोपी अमर सिंह एवं लोकेश कीर को पकड़ने पहुंची तो आरोपी लोकेश कीर द्वारा शिवपुर थाने में पदस्थ आर. ओमप्रकाश जाट पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया एवं घटनास्थल से भाग निकला । घटनाक्रम डबल मर्डर एवं पुलिस पर हुए हमले को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पृथक-पृथक टीमें गठित की गई। आरोपी लोकेश कीर की गिरफ्तारी बावत पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रु. के ईनाम की उद्घोषणा की गई । आरोपी लोकेश कीर पिता अमर सिंह कीर को गंजाल नदी के किनारे कोलगांव के जंगलों से पकड़ा गया। घटना के अन्य आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। साथ ही आरोपी लोकेश कीर द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारादार हथियार चाकू को भी आरोपी के बताए स्थान से जब्त कर लिया गया है एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया जा रहा है । लोकेश एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी 3 अपराध पंजीबद्ध है ।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधीकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवपुर उनि के एन रजक, थाना प्रभारी सेमरी हरचंद चौकी उनि विवेक यादव एवं थाना प्रभारी रामपुर गुर्रा उनि संजीव पवार द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई ।सक्रिय भूमिका थाना प्रभारी शिवपुर उनि के एन रजक, उनि विवेक यादव, उनि संजीव पवार, सउनि अनिल ठाकुर, प्र.आर. विशाल, कृपाराम, आर. पवन, अशोक, दीपक, शिवम एवं सायबर सेल से आर. संदीप एवं दीपेश की सक्रिय भूमिका रही ।

