हेलमेट नहीं पहनने से होती है दुर्घटना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में बढ़ती मृत्यु दर को कम करने के लिए आजसे अभियान चलाया जाएगा । इस के अंतर्गत नर्मदापुरम पुलिस द्वारा भी पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है । हेलमेट न पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामले चिंताजनक रूप से मप्र बहुत आगे है और दुर्भाग्य से नर्मदापुरम जिले की इस मामले में स्थिति अच्छी नहीं है और इस जिले में भी हेलमेट न पहनने का चलन अधिक पाया जाता हैं। दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में सिर की चोट मृत्यु का सबसे बड़ा कारण होती है और हेलमेट न पहनना इस जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। कई वर्षों के आंकड़ों में यह पाया गया है कि दोपहिया वाहन की दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों में लगभग 80 प्रतिशत हेलमेट नहीं पहने हुए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सही गुणवत्ता का हेलमेट पहनने से मृत्यु का खतरा लगभग 42 प्रतिशत तक कम हो सकता है एवं सिर की गंभीर चोट का खतरा लगभग 69% तक कम हो सकता है। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट चलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी साथ ही बिना लाइसेंस चलने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी। इस अभियान के दौरान थाना स्तर पर हेलमेट के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस जिले में हेलमेट जागरूकता अभियान, निःशुल्क हेलमेट वितरण की कार्यवाही पहले की जा चुकी है एवं विगत वर्ष 2025 में सिर्फ बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों से नर्मदापुरम पुलिस ने 17 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना राशि वसूल किया था।

