
नर्मदापुरम / वार्ड 18 कांग्रेस पार्षद भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना वर्मा के प्रयासों से सासंद दर्शन सिंह चौधरी ने सासंद निधि से एक लाख पचास हजार रुपये एवंं नगरपालिका द्वारा प्रदत्त राशि बीस लाख पचास हजार रुपये कुल 22 लाख रुपये की लागत के सीमेंट सडक निर्माण का भूमि पूजन सासंद दर्शन सिंह चौधरी, राज्य सभा सासंद माया नारोलिया, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य , अध्यक्षता नीतू यादव नगरपालिका अध्यक्ष एवं हेमश्वरी पटले मुख्य नगरपालिका अधिकारी, आरती लक्ष्मण बैस सभापति, मीना वर्मा पार्षद, सविता दीवान शर्मा पूर्व विधायक की गरीमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सासंद माया नारोलिया ने सासंद निधि से पेयजल सप्लाई हेतु दो पानी के टेंकर नगरपालिका को उपलब्ध कराऐ और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक सीता सरन शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया की अनुपस्थिति गैरमौजूदगी में हुए इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्ता, पार्षद गण, नगरपालिका अधिकारी/कर्मचारी एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

