नर्मदापुरम / प्रदेश के पांच शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में नर्मदापुरम भी दूसरे नं. पर शामिल हो गया है। रविवार को मौसम विभाग द्वारा दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 43.4 दर्ज किया गया था। दिन में लोग अपने सिर पर गमछा ओढ़ कर निकल रहे थे, जिनको अति आवश्यक कार्य है, वही अपने घर से निकल रहा है। इस भीषड़ गर्मी को देखते हुए डॉक्टर ने भी आमजन से धूप में न जाने एवं पानी का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दी है। गर्मियों को देखते हुए समाज सेवियों द्वारा पक्षियों के लिए भी दाना पानी रखने की अपील की जा रही है।

