
सिवनी मालवा / सिवनी मालवा स्थित तवा नहर संभाग कार्यालय में सोमवार को संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी ग्रीष्मकालीन फसल मूंग की सिंचाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
सिंचाई क्षेत्र की दी गई जानकारी….
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को मूंग सिंचाई के लिए प्रस्तावित एलान क्षेत्र की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई, ताकि सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
किसानों ने रखी पानी छोड़ने की मांग……
बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने मांग की कि मूंग की फसल की सिंचाई के लिए नहरों में 27 मार्च से पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय पर बुवाई और सिंचाई हो सके।
20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का एलान……
कार्यपालन यंत्री राज्यश्री कटारे ने बताया कि बांध में उपलब्ध जल की स्थिति को देखते हुए मूंग सिंचाई के लिए लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।
किसान प्रतिनिधि और स्टाफ रहे उपस्थित……
बैठक में तवा नहर संभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने सिंचाई व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर अपने सुझाव भी दिए।

