बार-बार करते थे बेइज्जत, ब्याज पर ब्याज बना रहे थे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सुहागपुर थाना अंतर्गत एक कपड़ा व्यापारी ने सूदखोरों से परेशान होकर लाज के कमरे में जहर खाकर अपनी जान दे दी । बताया जाता है कि आरोपी ब्याज पर ब्याज बनाकर दबाव बा बना रहे थे और सबके सामने बेइज्जत करते थे। इसको लेकर अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी छबल दास तोलानी सुहागपुर, हितेश तोलानी सुहागपुर और वीरेंद्र जैन इटारसी मृतक कैलाश आसनानी को परेशान कर रहे थे, प्रताड़ित कर रहे थे। इन्हीं से तंग आकर कैलाश ने 28 फरवरी को राधे लॉज के कमरा नंबर 107 में जहर खा कर आत्महत्या कर ली । अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती भी की जा रही थी और उसे प्रताड़ित करते थे । पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
