बच्ची की शादी के लिए दिए थे पैसे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत एक युवक ने फरियादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई । नर्मदा पुरम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामसेवक यदुवंशी के खेत में नारायण कॉलोनी ग्राम भांगिया में फरियादी उदय सिंह मंडलोई ग्राम लोधड़ी निवासी ने आरोपियों को शादी के लिए ढाई लाख रूपए उधार दिए थे । इसको लेकर आए दिन विवाद होता था । आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे थे। जबकि दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। जब फरियादी उदय सिंह उनसे पैसे मांगने गए तो भांगिया निवासी राजेश यदुवंशी, विकास यदुवंशी, हरिओम यदुवंशी ग्राम रमपुरा ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और गाली-गलौज कर मारपीट की । उदय सिंह को गंभीर चोट आई है, उनका इलाज नर्मदा पुरम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है । पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है अब जल्दी आगे की कार्यवाही की जाएगी।

