

नर्मदापुरम / इटारसी / शारदीय नवरात्रि पर्व मातारानी की भक्ति उपासना आराधना का प्रमुख पवित्र त्यौहार है। इसे समाज में श्रद्धालु भक्त तो इसे मनाते हैं साथ ही विभिन्न संस्थानों में भी इसे मनाने की परंपरा है। नगर के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान सीपीई के तकनीकी क्षेत्र में भी परिवहन, गोला बारूद विभाग सहित विभिन्न विभागों में अपने तकनीकी कार्यों में शक्ति, सुरक्षा, सफलता प्राप्त करने के लिए दुर्गापूजन महोत्सव मनाया गया। पंडित आचार्य मनमोहन जी वैदिक मंत्रों, विधि विधान से मातारानी की स्तुति कर पूजन हवन कराया गया। जिसमें प्रमुख यजमान कमांडेंट मेजर जनरल आर एस सलारिया, डिप्टी कमांडेंट ब्रिगेडियर गिरीश चौधरी, विभाग के प्रभारी अधिकारी डी के वर्मा रहे, जिनका सहयोग ओमप्रकाश ग्यारसे ने किया।
इस कार्यक्रम में एस एम ट्रूप्स, एस एम डीएससी कंपनी एवं बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी संगठनों, इंजीनियर्स एसोसिएशन, जेसीएम, महिला समिति, कार्य समिति के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सिविलियन कर्मचारियों, सैन्य जवानों, डीएससी कंपनी के जवानों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर बड़े श्रद्धा भाव से मातारानी का आशीर्वाद लेकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। विभागीय अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक सांदू एवं प्रभारी अधिकारी डी के वर्मा मार्गदर्शन में विभाग के सेवाभावी उत्साही युवकों द्वारा व्यवस्था की कमान संभाली और अल्प समय में संपूर्ण तैयारी कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिनमें तुषार महाजन, नायब सूबेदार के राजेश, पराग दीक्षित, अतुल श्रीवास, जितेंद्र कुशवाहा, मुरलीधर मेहरा, मकरन सिंह, रोहितास, कौशलेन्द्र सोनी, पदम वर्मा, गोपाल तुमराम, सत्येन्द्र सिंह यादव, अनिल चौरे, अनुज मेवारी, सुमेर सिंह, संजय पटेल, राजेश यादव आदि सभी श्रद्धालु सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

