सट्टा , जुआं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा और डोलरिया थानों का पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने शनिवार रविवार की दरमियानी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और रिकॉर्ड की जांच की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने गंभीर लंबित अपराध, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार आदि की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने गश्त बढ़ाने की बात कही । इसके साथ ही क्षेत्र में सट्टा , जुआ और अवैध रूप से शराब माफिया के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

