दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला नर्मदापुरम ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता पीपल चौक पर एकत्रित होकर नारे लगाते हुए पैदल मार्च करते कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने ज्ञापन का वाचन किया। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में सम्पूर्ण बंगाल को जिस तरह हिंसा की आग में जलाया जा रहा है और हिन्दुओं को षड्यंत्र पूर्वक प्रताड़ित किया जा रहा है उनके कुकर्मों के लिए कठोर सजा दिलवाई जाए। जांच एन आई ए से करवाई जाए। कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए। घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित किया जाए।सीमा पर तार लगाए जाएं और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजकुमार ,प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख शिव राठौर,जिला कार्यसमिति 8 प्रखंड के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

