दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह की सराहनीय पहल से पुलिस लाइन में बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी के डायरेक्टर एमपी लोकेशन टी.सी. गुप्ता एवं प्लांट हेड एच.एम. त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाईन में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है। पुलिस लाईन में लगभग 500 पुलिस परिवार निवास करते हैं। पुलिस लाईन परिसर में पुलिस परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता हेतु पुलिस लाईन में बैंडमिंटन कोर्ट के निर्माण होने से पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ-साथ नर्मदापुरम संभाग के अन्य खेल प्रतिभागियों को बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास कर आपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा व पुलिस परिवार व आमजन को बैडमिंटन खेलने की सुविधा होगी। इससे शारीरिक व्यायाम, तनाव में कमी, दिमाग व शरीर को स्वस्थ रखने हेतु उपयोगी होगा ।

