दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में पतंग उड़ाने में उपयोग होने वाले चाइनीज मांझा की बिक्री पर कलेक्टर ने रोक लगाई है, इसे प्रतिबंधित किया गया है। शहर भर में दुकानों पर इसकी जांच भी की जा रही है । शहर के जय स्तंभ चौक स्थित राजेश पटवा की दुकान पटवा लाइन में चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़े गए । कलेक्टर के आदेश की अवहेलना हुई है । इसको लेकर राजेश इमामबाड़ा बालागंज निवासी पर पुलिस ने धारा 223 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने इस पर प्रतिबंध लगाया है और एक आदेश निकाला है लेकिन दुकानदारों द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है । शहर में चेकिंग चल रही है और बेचने वालों पर केस दर्ज हो रहा है । अब पुलिस जांच में जुटी है।

