

नर्मदापुरम / भारत सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर कायाकल्प पहल के तहत 27 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम सहित जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता के उच्च मानक सुनिश्चित करना, संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना और मरीजों, परिजनों व स्वास्थ्यकर्मियों में जागरूकता लाना है।
जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वार्डों, ओपीडी, गलियारों, प्रतीक्षालयों, शौचालयों की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता मानकों के पालन पर जोर रहेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत ने कहा कि स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आधार है। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनीता कामले ने कहा कि जिला अस्पताल में स्वच्छता मानकों का पालन प्राथमिकता है और सभी वार्डों में विशेष सफाई की जाएगी।
अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों को हाथों की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और जैव अपशिष्ट के उचित निपटान के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

