
नर्मदापुरम / आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जनता कार्यालय नर्मदापुरम पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी मेला के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 1:30 पर होगी। जिसमें केशव दुबौलिया क्षेत्रीय संगठक, रविलाल पटैल, स्वदेशी मेला सह प्रांत प्रमुख एवं विभाग महिला कार्य प्रमुख योगमाया शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा मेला संबंधित समितियां का गठन किया जावेगा। उक्त जानकारी संजय कुमार शर्मा विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

