नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्कतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए बियालीस हितग्राही मूलक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में आज से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा-बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी- कुमारी आशा रधुवंशी, श्रीमती प्रीति सराठे- श्रीमती निर्मला बाथरे, श्रीमती सविता मालवीय नसरीन वानो ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से ग्राम पंचायत बांसखेड़ा मे सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर बियालीस हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि आठ लाख सतित्तर हजार आठ सौ छिहेतर रुपए का व्यय मजदूरी एवं सामग्री भुगतान पर किया गया है। वर्ष के दौरान सैंतीस कार्य पूर्ण हुए हैं तथा पांच कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेटर को जनपद पंचायत में आयोजित बैठक में प्रदाय कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम पंचायत बांसखेड़ा द्वारा इक्तालीस प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य, एक खेत तालाब निर्माण कार्य कराए गए हैं जिनका का दो दिवस में सत्यापन कार्य ग्राम सामाजिक एनिमेटर ग्राम सम परीक्षा समिति के साथ बांसखेड़ा में पूर्ण करेंगे। जिसकी तृतीय दिवस पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी ।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अमीता ठाकुर सहायक प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए हितेश पटेल सहायक अध्यापक को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती राधा बेलवंशी, प्रभारी सचिव मनीष शर्मा ग्राम रोजगार सहायक अनिल जायसवाल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

