बेरोजगारों युवाओं की होगी भर्ती
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कमॉडेंट कार्यालय पुणे द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर के लिए रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। रोजगार कैम्प जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पिपरिया वि.ख. की जनपद पंचायत में 24 मार्च , 2 अप्रैल को सोहागपुर वि.ख. की जनपद पंचायत में 25 मार्च एवं 3 अप्रैल को सिवनीमालवा वि.ख. की जनपद पंचायत में 26 मार्च एवं 4 अप्रैल को केसला वि.ख. की जनपद पंचायत में 27 मार्च एवं 8 अप्रैल को नर्मदापुरम वि.ख. की जनपद पंचायत में 28 मार्च एवं 9 अप्रैल को माखननगर वि.ख. की जनपद पंचायत में 29 मार्च एवं 10 अप्रैल को तथा बनखेड़ी वि.ख. की जनपद पंचायत में 30 मार्च एवं 11 अप्रैल को रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उक्त सभी रोजगार कैंप का आयोजन प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौजान सिंह रावत ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला नर्मदापुरम को निर्देशित किया है कि वे उक्त रोजगार कैम्पों संबंधी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
