दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चलते 15 जनवरी तक प्रीमियम जमा होंगे। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 के लिए कृषकों द्वारा प्रीमियम जमा कर नामांकन कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2026 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत रबी 2025-26 सीजन के लिए पीएमएफबीवाई में अधिसूचित सभी फसलों एवं जिलों के लिए ऋणधारी एवं गैर-ऋणधारी दोनों श्रेणी के किसानों को 15 जनवरी 2026 तक योजना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है।
