दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
परियोजना सिवनी मालवा अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र भावंदा में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विमला कलमे को केन्द्र संचालन में निरंतर अनियमितता एवं विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से कार्यकर्ता के पद से पृथक कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती विमला कलमे द्वारा बिना पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहना, आंगनवाड़ी केन्द्र का नियमित संचालन न करना, विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना, वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाना तथा कार्यालयीन पत्रों का समय पर उत्तर नहीं दिया जाना पाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन में निरंतर अनियमितता के संबंध में श्रीमती विमला कलमे द्वारा स्वयं स्वीकारोक्ति प्रस्तुत की गई। मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र भावंदा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विमला कलमे / पिता श्री मस्तान को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक किए जाने की कार्रवाई की गई है।
