सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को रोमांचित करने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बाघिन की फैमिली पर्यटकों को अठखेलियां करते हुए दिखी। इसे पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वैसे तो बाघिन घने जंगलों में रहती है लेकिन कभी-कभी वह पर्यटकों को दिख जाती है। जैसे ही बाघिन दिखी पर्यटकों ने अपने कमरे में कैद किया और वह इसे देख रोमांचित हो गए । इसके पहले भी जब शावक छोटे थे तो यह नजर आई थी। चूरना के घने जंगलों में बाघिन घूमती है । पर्यटकों ने देखकर अपने मोबाइल में से कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारियों का कहना है कि बाघिन कभी घूमते घूमते पर्यटकों को दिख जाती है।

