शहर में मंगलवार को देहात पुलिस ने आयकर विभाग को हत्या के आरोपियों से जब्त की गई 25 लाख रुपए भोपाल से आई आयकर टीम को सौंपी । पुलिस के अनुसार विगत दिनों अरुण इवने की हत्या हो गई थी । उसमें आरोपी अरुण मार्शल, उसकी पत्नी बरखा मेहरा और उनका दोस्त आकाश शामिल थे। उस समय बरखा मेहरा से 25 लाख रुपए की राशि पुलिस ने बरामद की थी । जिसका वह हिसाब नहीं दे पाई थी। इसको लेकर आयकर विभाग को देहात थाना में नगद यह राशि सौंपी। आयकर विभाग शासन को राशि जमा करेगा। बताया जाता है कि अरुण इवने बरखा मेहरा का बॉयफ्रेंड था । अरुण के साथ आरोपी बरखा मेहरा उसका पति अरुण मार्शल और दोस्त आकाश ने मारपीट की थी जिससे उसे सिर , हाथ, पैर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में सभी आरोपी अभी जेल में है और उनसे जप्त की गई राशि आयकर विभाग को सौंपी गई

