

नर्मदापुरम / दशहरा के उपलक्ष में माँ दुर्गा अष्टमी नवरात्र पर्व पर ग्वालटोली क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला जो कि वार्ड नं. 29, 30, 31, 33, 32, काली माता मंदिर होते हुए निकला। स्वयंसेवक बैंड की धुन के साथ कदम से कदम मिलाकर हाथ में केसरिया ध्वज लेकर निकले। बता दे कि स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं।

