एसडीएम ने किया पटाखा विक्रय स्थल का निरीक्षण
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा कानून व्यवस्था बैठक में दिए गए निर्देश पर आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर में पटाखा विक्रय हेतु स्थल चिन्हांकन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुप्ता ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण किया गया। एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार नर्मदापुरम उपस्थित रहे। पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। लेआउट में पार्किंग एवं आपातकालीन मार्ग का चिन्हाकन किए जाने के निर्देश भी दिए गए। लेआउट में सभी दुकानों के मध्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने तथा दुकानों का निर्माण पूर्णतः टीन सामग्री से कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध, आपातकालीन आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पटाखा बाजार प्रारंभ होने से कम-से-कम एक सप्ताह पूर्व लेआउट तैयार कर अनुमोदन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए।

