नर्मदापुरम / शहर के समीप स्थित काली बाड़ी मंदिर निर्माण स्थल सावलखेड़ा में दुर्गा की विशेष पूजा जारी है। पूजा के दौरान रविवार को कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा एवं सचिव चंदन मंडल द्वारा माता की सप्तमी की विशेष पूजा अर्चना की गई। डॉक्टर चंदन मंडल ने बताया कि सोमवार को माता की संधी पूजा एवं बलिदान होगा जबकि मंगलवार को नवमी पूजा पवन घनोचि नृत्य होगा जबकि विसर्जन बुधवार को होगा। इसके पूर्व माता के भक्ति माता के साथ सिंदूर खेला उत्सव मनाएंगे।
मंदिर निर्माण अंतिम चरण में…..
डॉ. मंडल ने बताया कि स्थल पर कालीबाड़ी मंदिर निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में है मंदिर का भाव निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है मंदिर निर्माण पूर्ण होते ही भगवती महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया जाएगा।

