दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे द्वारा जांच करवाकर स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर में अनेक अधिकारी और कर्मचारियों ने जांच कराई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड जांच सहित अन्य प्रकार की जांच की गई और मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा सभी को स्वास्थ्य को लेकर समझाईश भी दी गई।

