सातों जन शिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन टैगोर मॉडल स्कूल में किया गया । कार्यक्रम में सातों जनशिक्षा केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस दौरान मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह उईके शामिल हुए। बी आर सी सपना गोलहानी के मार्गदर्शन और बीएसी सी बी वशिष्ठ ,परमसुख गढ़वाल के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जनशिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार , संतोष तनेजा,प्रमोद नागर,आनंद दुबे, कमलेश कटारे टैगोर मॉडल स्कूल के संचालक गनी सर सहित अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन मिसरोद के जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडीवा ने किया । चयन समिति द्वारा सभी बच्चों को मॉडल देखें एवं सराहनीय प्रशंसा की । ब्लॉक के सातों जनशिक्षा केंद्रों के 81 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाए। सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिए गए। पर्यावरण ,गणित विज्ञान एवं भूगोल सामाजिक विज्ञान ,इतिहास राजनीतिक विज्ञान के मॉडल बच्चों ने बनाए थे। शासकीय माध्यमिक शाला पर्रादेह के बच्चों के द्वारा लघु नाटिका एवं पर्यावरण गीत की प्रस्तुति दी गई।

