सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने लेकिन नहीं हुई कंप्लेन
नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ एक ग्राम में शादीशुदा प्रेमी जोड़े को जूते की माला पहनकर गांव से बाहर निकलने का मामला सामने आया है ।हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जरूर वायरल हुआ है लेकिन अभी तक इसको लेकर थाने में कोई कंप्लेन नहीं आई है । इस मामले में सुहागपुर एसडीओपी संजू चौहान का कहना है कि अभी तक कोई कंप्लेंन नहीं है हालांकि कुछ अधिकारी गांव में पहुंचे हैं लेकिन अभी शिकायत नहीं आई है यदि कुछ ऐसा होता है तो कार्रवाई होगी। वहीं जांच की जा रही है। वीडियो ही सामने आया है। बताया जाता है कि एसटीआर से विस्थापित गांव का वीडियो बताया जा रहा है। यहां पर शादीशुदा प्रेमी जोड़ा साथ रह रहा था। इसकी खबर जब आसपास के गांव वालों को लगी तो उन्होंने पंचायत बुलाकर दोनों को अलग रहने की सलाह दी और कहा कि वे अपने बच्चों और पति के साथ रहे, लेकिन प्रेमी जोड़ा मानने को तैयार नहीं था और वह साथ रहने पर अड़ा था। ग्रामीणों ने जूते की माला पहनकर उन्हें गांव से बाहर कर दिया और दूसरे लोगों से भी कहा कि उनकी कोई मदद ना की जाए और ना ही कोई बोलचाल हो। आसपास के ग्रामीण आदिवासियों ने पंचायत कर फैसला लिया। मामले में बताया जा रहा है कि दोनों के दो दो बच्चे हैं लेकिन यह दोनों साथ रह रहे थे। पुलिस को भी अभी कोई कंप्लेंन इस मामले में नहीं मिली है।

