दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन नीति का क्रियान्वयन निर्धारित एसओपी के अनुसार किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग का प्रावधान उपार्जन प्रारंभ होने के 10 दिवस पूर्व, अर्थात दिनांक 9 जनवरी तक रखा गया था। शासन के निर्देश पर कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे पंजीकृत किसान जो अब तक धान विक्रय हेतु स्लॉट बुक नहीं कर पाए हैं, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 12 और 13 जनवरी को पोर्टल पर पुनः स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अतः पंजीकृत कृषक जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के इच्छुक हैं एवं जिन्होंने अभी तक स्लॉट बुकिंग नहीं कराई है, वे निर्धारित तिथियों में पोर्टल के माध्यम से अपना स्लॉट बुक कराकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

