इधर अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर भी कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ माखन नगर में गुरुवार को आरटीओ रिंकू शर्मा के मार्गदर्शन में वाहनों का चेकिंग का अभियान चलाया गया। सुबह से ही वाहनों की चेकिंग की गई। बिना परमिट के चल रही एक बस को जप्त करने की कार्रवाई भी की। इस दौरान दौरान सभी वाहनों की फिटनेस, लाइसेंस सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी गई। आरटीओ की सघन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
चेकिंग के दौरान वाहनों की ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
वहीं इधर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई जारी
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा इटारसी क्षेत्र से रेत खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रक/डंपर को जप्त कर पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया। साथ ही ग्राम कोटलाखेड़ी, तहसील सिवनीमालवा से रेत खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर) को जप्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में रखा गया। इसके अतिरिक्त पलकमती नदी, सोहागपुर क्षेत्र से मिट्टी/बजरा खनिज के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 1 जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में रखा गया।
इसी तरह ग्राम डांडीवाड़ा, तहसील इटारसी से गिट्टी खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 डंपर (क्रमांक MP04 HE 4308) को जप्त कर पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं ग्राम पांजरा, तहसील नर्मदापुरम से रेत खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर) को भी जप्त किया गया।
ं

