नर्मदापुरम।
एडीजी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया । मनीष शंकर शर्मा पूर्व मुख्य सचिव कृपा शंकर शर्मा के बेटे थे और विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के भतीजे । उनका दिल्ली में अचानक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया। श्री शर्मा ने मध्य प्रदेश शासन के कई पदों पर कार्य किया है। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हाल ही में उन्हें एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया था। उनके निधन से शहर सहित पुलिस महकने में शौक की लहर दौड़ गई । उन्हें शहरवासियों सहित सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिजन को इस दुख को सहन करने की क्षमता देने भगवान से प्रार्थना की ।

